दातागंज: उसावां क्षेत्र के लिलमा गांव के खेतिहर इलाके में खनन कर रही मशीन को नायब तहसीलदार ने किया सीज
बुधवार सुबह 4 बजे उसावां क्षेत्र के लिलमा गांव के खेतिहर इलाके में खनन कर रही पट्टा मशीन को नायब तहसीलदार ने पकड़ा है। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई है। पट्टा मशीन को खनन करते हुए पकड़ा गया है।यह मशीन जेसीबी से कही अधिक मिट्टी का खनन करती है। उसे पकड़ कर थाना उसावां पर पहुंचा दी गयी है अग्रिम कार्यवाही जारी है।