शाजापुर: कालीसिंध रेलवे स्टेशन पर गिट्टी खाली करते समय इंजन पर चढ़ा ट्रैकमैन बेहोश, अस्पताल में मृत घोषित
बेरछा अंतर्गत कालीसिंध रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी ट्रैकमैन कमल मालवीय पिता रमेश निवासी पाडली रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर कालीसिंध रेलवे स्टेशन तैनात होकर अन्य मजदूर के साथ ट्रेन में से गिट्टी का ब्लॉक खाली करने के लिए ट्रेन के इंजन पर चढ़ा था कि अचानक बेहोश हो गया।तुरंत अन्य कर्मचारी और ट्रेन के लोकोपायलट ने कमल को इंजन से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया।