मुज़फ्फरनगर: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर हथियारों की मंडी, काली नदी किनारे चल रहा था कारोबार, 9 तमंचे और 3 पिस्टल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 तमंचे, 3 पिस्टल, कारतूस, मैगजीन, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर के जरिए हथियारों की फोटो-वीडियो भेजकर सौदे करते थे। इस सराहनीय कार्रवाई पर एसएसपी ने टीम को सम्मानित किया