मुरैना: खेड़ा मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल, अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Apr 4, 2026 बाइक पर सवार दो लोग अपने गांव से मुरैना की तरफ आ रहे थे ,तभी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए खेड़ा मोड पर बाइक में टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है