कोल: अलीगढ़ हत्या कांड में न्यायालय ने 3 दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा, हर एक पर लगाया जुर्माना, लूट के बाद की हत्या
Koil, Aligarh | Feb 12, 2026 अलीगढ़। वर्ष 2012 में थाना गांधी पार्क क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-6 अलीगढ़ नवल किशोर सिंह ने अहम फैसला सुनाते हुए तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।