कोल: शिवरात्रि पर्व के चलते नगर आयुक्त ने 7 किमी कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण, कावड़ियों से जाना हाल
Koil, Aligarh | Feb 12, 2026 अलीगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व पर कावड़ियों को कोई समस्या ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गुरुवार को निरीक्षण पर निकल गए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने क्वार्सी चौराहे से लेकर खेरेश्वर धाम मंदिर तक पैदल निरीक्षण किया।