कोल: अलीगढ़ पहुंचे पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, कहा- यूजीसी खतरनाक है, कतई लागू न हो
Koil, Aligarh | Feb 12, 2026 देश के चर्चित नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र आज अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ पहुंचने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाल और वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गुरुवार दोपहर वह मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यूजीसी कानून को खतरनाक बताया।