हज़ारीबाग: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निकली प्रभातफेरी, 21 जून को कर्जन ग्राउंड में होगा मुख्य कार्यक्रम
हजारीबाग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत जिला आयुष समिति और आयुष विभाग ने जागरूकता प्रभातफेरी निकाली। त्रिमूर्ति चौक से शुरू हुई प्रभातफेरी में योग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जिला आयुष नोडल सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आनंद शाही ने बताया कि 21 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक कर्जन ग्राउंड में विश्व योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।