पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में जोमैटो फूड डिलीवरी की आड़ में की जा रही थी शराब की तस्करी, शराब की 89 बोतलें जब्त
पाटलिपुत्रा थाना के इंदिरा नगर से पुलिस ने जोमैटो फूड डिलीवरी की आड़ में शराब तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने करीब 89 बोतल महंगी विदेशी शराब को जब्त किया है। जब्त शराब कीमत करीब 5 लाख बतायी जा रही है। हांलाकि धंधे में शामिल दोनों तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शनिवार की दोपहर 2 बजे पाटलिपुत्रा थाना ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।