टांडा: थाना बिलासपुर क्षेत्र से चलती ट्रेन में लाखों की लूट का मामला, मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार
Tanda, Rampur | Apr 19, 2026 रविवार को शाम चार बजे थाना जीआरपी में पुलिस अधीक्षक जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने प्रेसवार्ता की। जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को बिलासपुर क्षेत्र में दिल्ली जा रही चलती संपर्क क्रांति ट्रेन से ढाई लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को जीआरपी ने आज धर दबोचा है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया