#अलीगढ़ थाना टप्पल पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर हुए विवाद में टावर पर चढ़े दो युवकों को सूझबूझ, धैर्य एवं तत्परता से सकुशल उतारने
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 11.07.26 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना टप्पल क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में शिवप्रसाद एवं सूर्यप्रताप पुत्रगण स्वं0 श्यौराज सिंह निवासी हजियापुर सोशल मीडिया विवाद को लेकर आत्महत्या के लिये कमालपुर मोबाइल टावर पर चढ़ गए हैं ।
*पुलिस कार्यवाही-*
सूचना पर क्षेत्राधिकारी खैर व थाना प्रभारी टप्पल द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों युवकों (शिवप्रसाद एवं सूर्यप्रताप) को समझा बुझाकर तथा निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन देकर सुरक्षित नीचे उतारा गया तथा सांत्वना देकर पूछताछ की गई तो शिवप्रसाद ने बताया कि उनके चाचा पप्पू प्रधान के पुत्र रोहित मालान से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर विवाद है । जिसके संबंध में पप्पू प्रधान द्वारा थाना टप्पल पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिवप्रसाद के भाई लोकेन्द्र सिंह का चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में दिनांक 11.07.2026 को किया गया था । जिस कारण से आक्रोशित होकर शिवप्रसाद एवं सूर्यप्रताप आत्महत्या की धमकी देते हुये मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे । घटना के दौरान पुलिस की त्वरित कार्यवाही से स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं होने दी गई ।
*पुलिस टीम-*
1.क्षेत्राधिकारी खैर श्री संजीव कुमार तोमर
2.प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा थाना टप्पल, अलीगढ़
3.उ0नि0 श्री भानु प्रताप सिंह थाना टप्पल, अलीगढ़
4.उ0नि0 श्री जुगेन्द्र पाल सिंह थाना टप्पल, अलीगढ़
Koil, Aligarh | Jul 12, 2026