टीकमगढ़: एसपी के नेतृत्व में विश्व परिवार दिवस पर अनूठा आयोजन: पुलिस लाइन परिसर में 13 दंपतियों का पुनर्मिलन
विश्व परिवार दिवस के अवसर पर आज दिन शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की नेतृत्व में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर जिला पुलिस टीकमगढ़ एवं महिला थाना के संयुक्त प्रयासों से पारिवारिक विवादों के कारण अलग हो चुके 109 परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने की उल्लेखनीय उपलब्धि साझा की गई