बुधवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव शौकत नगर सिंगनखेड़ा में दो पक्षों के बीच खेत की मेड़ को लेकर पुराना विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। मजहर अली के घर में पड़ोसी कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए घुस गए। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से लोहे के सरिये से मजहर अली के भाई रिजवान अली पर हमला किया गया ।