टिब्बी: टिब्बी में 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का आतंक, शादी का झांसा देकर युवक को ठगकर जेवरात और नकदी लेकर फरार
टिब्बी थाना क्षेत्र में 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह की सक्रियता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिलवाला खुर्द निवासी प्रदीप जाट ने जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना टिब्बी में संगठित गिरोह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित के अनुसार, मेहरवाला निवासी किरण और भंवरलाल ने खुद को मैरिज ब्यूरो का संचालक बताकर उसे शादी का झांसा दिया।