मरवाही: जीपीएम में जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, साप्ताहिक जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेकर गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करने कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे उन्होंने जनदर्शन में पहुचे लोगों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और आवेदनों का परीक्षण कर त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।