अकबरपुर: जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने कई मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल अकबरपुर के इमरजेंसी गेट के पास आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना प्रदर्शन हो रहा है।समय पर वेतन समेत अन्य कई मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारी धरने पर बैठे।न्यू पैंथर्स सिक्योरटी सर्विस कंपनी द्वारा कर्मियों की भर्ती हुई थी।आउटसोर्सिंग कर्मियों के विरोध प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।