झांसी: झांसी के रक्सा रोड पर बने स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 27, 2026 झांसी के रक्सा रोड स्थित एक स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद को शांत कराया। मारपीट की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।