लक्ष्मीपुर: हिड़ंबा गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, नालसा की संवाद योजना की दी गई जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई के तत्वावधान में रविवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड के हिड़ंबा गांव में 11 बजे नालसा की संवाद योजना के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन पैनल अधिवक्ता राजकुमार यादव और पारा विधिक सेवक अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।