कानपुर: आजाद नगर के सिग्नेचर ग्रीन सिटी अपार्टमेंट के रहने वाले लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर सड़क पर किया प्रदर्शन
आजाद नगर के सिग्नेचर ग्रीन सिटी अपार्टमेंट के रहने वाले लोगों ने पानी की समस्या को लेकर सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने समस्या का समाधान न होने से विकासनगर रोड जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। हंगामा कर रहे लोगों की शिकायत पर पहुंचे अधिशासी अभियंता अजय पवार का भी लोगों ने घेराव कर दिया।