कानपुर: चंदेल नगर में युवक कर रहा किसान की जमीन पर कब्जा,पीड़ित किसान ने लगाई न्याय की गुहार
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चंदेल नगर में दबंगों पर युवक की पुश्तैनी जमीन कब्जा करने का आरोप लग रहा है। पीड़ित विवेक प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि उनकी पुश्तैनी जमीन चंदेल नगर में है लेकिन दबंग प्रवृत्ति के लोग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार थाने में की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है लेकिन फिर भी कब्जा जारी है।