कन्नौज: जसा पूर्वा गांव में पीआरबी पर हमले के मामले में 6 दिन बाद 3 महिलाओं समेत 8 पर दर्ज हुआ मुकदमा
ठठिया के जसापुरवा गांव में पीआरबी पर हमला और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने 6 दिन बाद 3 महिलाओं सहित 8 नामजद और 7-8 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जमीन विवाद में पुलिस को फंसाने के लिए गेहूं के गठ्ठों में आग लगाई गई और मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया गया। जांच के बाद एसपी के आदेश पर कार्रवाई हुई।