बदायूं: उझानी कस्बे में प्रेमप्रसंग के चलते हत्या के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Budaun, Budaun | Apr 5, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मोहल्ला नारायगंज के रहने वाले सूर्यकांत का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की भनक युवती के परिजनों को लगी तो वह सूर्यकांत को उसके घर से उठा ले गए और सूर्यकांत को जमकर मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में कार से उसके घर के बाहर फेंक गए। सैफई में सूर्यकांत की मौत हो गई। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।