आगरा: कोतवाली थाना क्षेत्र में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हुआ हादसा, एक मजदूर की मौत
Agra, Agra | Sep 26, 2024 घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, जब मजदूर मकान की मरम्मत का काम कर रहे थे। तभी अचानक मकान का छज्जा गिर गया, जिसमें गढ़ी चांदनी के रहने वाले पप्पू पुत्र अजयपाल दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने शोर मचाते हुए उन्हें मलबे से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल पप्पू को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।