बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के अवसर पर मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरैया, रतनी फरीदपुर, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र मे आयोजित किया गया। गुरुवार शाम करीब 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शशि फाउंडेशन पटना टीम के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से जागरूकता फैलाया।