पत्थलगांव: पेमला में घर की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेमला हर्राबहार में घर की बिजली ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुबे राम भुइहर (42 वर्ष), पिता सुखलाल भुइहर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुबे राम घर में अकेले रहते थे। गुरुवार रात घर की लाइट बंद होने पर वे होल्डर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ