बांका: श्रावणी मेला 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा में डीएम ने दिए निर्देश
Banka, Banka | Jul 6, 2026 श्रावणी मेला 2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर 12 बजे समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।