स्वार: रामपुर में स्वार क्षेत्र की दिव्यांग कल्याण समिति ने अंत्योदय राशन कार्ड की मांग को लेकर जिलाधिकारी को दिया पत्र
Suar, Rampur | May 18, 2026 दिन सोमवार को समय ज्ञारह बजे रामपुर में दिव्यांग कल्याण समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर दिव्यांगजनों के लिए अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने की मांग उठाई। समिति के लोगों ने कहा कि जिले में कई दिव्यांग परिवार ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।