जबलपुर: अपराधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: मदन महल पुलिस ने हॉटस्पॉट्स पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने शहर के उन संवेदनशील इलाकों (हॉटस्पॉट्स) को चिन्हित किया है, जहां संपत्ति संबंधी अपराध या अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इस मुहिम के तहत लिंक रोड से लेकर रेलवे स्टेशन और अंडरब्रि