बालोद: बालोद में आधुनिक स्ट्रीट लाइट से जगमगाया, 8 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, 6 एल्डरमैन ने ली शपथ
Balod, Balod | Jul 10, 2026 नगर पालिका परिषद बालोद में नव-नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही शहर में 8 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पूर्ण हुए सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख मार्गों पर बनाए गए डिवाइडर और आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।