नवाबगंज: तहसील दिवस में 63 शिकायतें आईं, तीन का निस्तारण हुआ, स्कूल मर्ज पर अभिभावकों ने जताई सुरक्षा की चिंता
नवाबगंज तहसील में एसडीएम उदित पवार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें कुल 63 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश शिकायतें राजस्व से जुड़ी रहीं। ग्राम सत्युइया की महिलाओं ने स्कूल मर्ज किए जाने पर आपत्ति जताते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और विद्यालय गांव में ही संचालित करने की मांग की।