कटनी नगर: पिता को मुखाग्नि देखकर बेटे का फर्ज निभाया बेटी ने, सचिन कश्यप को अंतिम विदाई देने मुक्तिधाम पहुंची तीनों बेटिया
कटनी। एनकेजे में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता और यूनियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाएं देने वाले सचिन कश्यप के हार्ट अटैक से निधन पर उनकी बेटी हनी कश्यप ने बेटे का फर्ज निभाते हुए मुखाग्नि दी। आजकल के दौर में बेटियां भी बेटों से किसी मायने में पीछे नहीं है। सचिन कश्यप की तीन बेटियां है, जिनमें से छोटी बेटी हनी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई