डेरापुर: खम्हैंला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति समेत 5 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने