सीतापुर: कंदुआपुर में अज्ञात कारणों से युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के मार्केट थाना क्षेत्र के कंदवापुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था, हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों के द्वारा युवती को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है युवती की मौत हो जाने के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस तहकीकात में जुटी है।