निवाड़ी में 24 जनवरी (बालिका दिवस) के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री अनिल जैन एवं कलेक्टर श्रीमती जमना भिड़े जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान शिक्षा, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 📍 स्थान: निवाड़ी 🎤 रिपोर्ट/एंकर: पंकज खरे 📺 चैनल: NexIndia News 👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए NexIndia News