भानपुरा नगर क्षेत्र में स्थित श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर प्रेप स्कूल जूनियर का शुभारंभ आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन कर किया गया। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभा सकलेजा (सचिव, श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर), नीति मोदी (चेयरपर्सन, श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर) आदि उपस्थित रहे।