जमुई: गिद्धौऱ किला के पास बाइक से गिरकर महिला की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना के लिए किया रेफर
Jamui, Jamui | Apr 29, 2026 गिद्धौर किला के पास बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तेज रफ्तार बाइक से अचानक गिरकर एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला के सिर में गंभीर चोट लगने और महिला के बेहोशी अवस्था में होने की वजह से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।