बिक्रमगंज: BPSC में सफलता पर शिक्षिका संरचना कुमारी का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया
बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के गोशलडीह मध्य विद्यालय की विज्ञान एवं गणित शिक्षिका संरचना कुमारी के 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 1954वीं रैंक प्राप्त कर आपूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। सोमवार को विद्यालय पहुंचते ही शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।