चायल: कौशाम्बी के बरियावा गांव में पुरानी रंजिश पर बवाल, दो पक्षों में खूनी संघर्ष में 7 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के बरियावा गांव में गुरुवार 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे।इस घटना में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।