चित्तौड़गढ़: प्रताप नगर, कुंभा नगर और पुलिस लाइन सहित डाइट रोड जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर बजे तक बिजली बंद रहेगी
लाइनों की रखरखाव के कारण डाइट GSS से जुड़े क्षेत्रों में आज 3 घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी । AEN-1 ब्रजराम मालव ने बताया कि सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक लालजी का खेड़ा, धनेत, पुलिस लाइन, वीर रेजिडेंसी, बजरंग कॉलोनी, कुंभा नगर, प्रताप नगर, होटल पन्ना, सिंधी कॉलोनी, गाड़ी लोहार कॉलोनी, मीठा राम जी का खेड़ा सांवरिया कॉलोनी क्षेत्र में आपूर्ति बंद रहेगी।