चित्तौड़गढ़: उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जाने वालों के लिए खुशखबरी, उज्जैन चित्तौड़गढ़ उज्जैन मेमू ट्रेन 12 मार्च से पटरी पर
रेलवे मंत्रालय 12 मार्च से चित्तौड़गढ़ उज्जैन चित्तौड़गढ़ मेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी पर लाने जा रहा है। हालांकि इस ट्रेन को मेमू रैक से चलाया जाना है लेकिन रैक आने तक आईसीएफ रैक से संचालन होगा। ट्रेन उज्जैन फतेहाबाद रतलाम जालौर मंदसौर नीमच निंबाहेड़ा होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंचेगीl उज्जैन से सुबह 10:30 बजे तो वापसी में चित्तौड़गढ़ से शाम 5:40 पर रवाना होगीl