भोगांव: आलोक गुप्ता के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भोगांव कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नगर पालिका मैनपुरी के चेयरमैन प्रतिनिधि आलोक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। भोगांव स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहाँ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।