महाराजगंज: बछरावां पावर हाउस के एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अनावश्यक बिजली उपयोग न करने की अपील की, बयान जारी किया गया
21 मई बृहस्पतिवार शाम 4:00 बजे बछरावां एसडीओ ने बयान जारी करते हुए ओवरलोडिंग रोकने के उपभोक्ताओं से खास अपील की गई है। तथा अनावश्यक बिजली उपयोग न करने की भी अपील की गई है। लगातार हो रही विद्युत कटौती का ओवरलोडिंग भी एक विशेष कारण है। ओवरलोड होने के चलते इमरजेंसी ट्रिपिंग हो जाती है। बिजली की कोई कमी नहीं है विभाग पूरी लाइट देने को भी तैयार है।