सदर: ई-रिक्शा से आए चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया
Sadar, Allahabad | Apr 9, 2026
प्रयागराज के मम्फोर्डगंज इलाके में घर के बाहर खड़ी तीन कारों की बैट्री चोरी कर ली गई। चोर ई-रिक्शा से आए और बेखौफ होकर वारदात अंजाम देकर बैट्री लेकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि 48 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की।फुटेज में दिखा कि आधी रात के बाद तीन लोग ई-रिक्शा से आए। एक युवक नीचे उतरा और इलेक्ट्रिक सर्किट डिसकनेक्ट करके बैटरी निकाल ली