हैदरनगर: तारा गांव में मूंग फसल बचाने के लिए लगाए गए विद्युत करंट की चपेट में आने से दो गायों की मौत,मवेशी पालक बाल बाल बचा
हैदरनगर थाना क्षेत्र के तारा गांव में मूंग फसल बचाने को लेकर लगाए गए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई। इस घटना में परता टोला कोठी निवासी जफरुदीन अंसारी एवं कमरुदीन अंसारी की एक एक गाय की मौत हो गई। इस घटना में अपनी गाय को बचाने में जफरुदीन अंसारी को भी करंट लगा। काफी देर तक बेहोश रहा।