बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर में प्रशासन ने 1 बाल श्रमिक को कराया विमुक्त, आगे की कार्रवाई में जुटा प्रशासन
प्रखंड चेरिया बरियारपुर में प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए 01 बाल श्रमिक को सफलतापूर्वक विमुक्त कराया गया. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा बुधवार की शाम 05:00 बजे मिली. विमुक्ति के उपरांत बच्चे को आवश्यक देखरेख, संरक्षण एवं पुनर्वास की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बाल कल्याण समिति, बेगूसराय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.