बांसवाड़ा: वीसी रूम में अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राज्य स्तरीय आयोजन से वर्चुअली जुड़ाव हुआ
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी रूम में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव,अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजीव द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंगलवार दोपहर 1 बजे समारोह की शुरुआत अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।