उन्नाव: थाना हसनगंज क्षेत्र के काशीराम खेड़ा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम
Unnao, Unnao | May 2, 2026 उन्नाव जनपद के थाना हसनगंज क्षेत्र के अंतर्गत काशीराम खेड़ा गांव की निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मोहन निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेज दिया है जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम हाउस में आज शनिवार को सुबह तकरीबन 11:00 बजे परिजन पहुंचे हैं