शिवपुरी: सिरसौद तिराहे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल,
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित सिरसौद तिराहे पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गौरव जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी रोशनी को भी चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार गौरव अपनी पत्नी को साजौर गांव से लेकर गाधाई लौट रहा था। इसी दौरान फोरलेन क्रॉस करते समय ट्रक ने बाइक को टक।