नकुड: नगली रोड पर वेन में गैस रिफिल करते समय लगी भीषण आग, वेन में रखा परचून का सामान जलकर हुआ राख
नकुड़ में वैन में अवैध तरीके से एलपीजी सिलेंडर से गैस रिफिल करते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से वैन के साथ उसमें रख़ा हजारों रुपये का परचून का सामान भी अग्निशमन की गाडी पहुंचने से पहले ही जलकर राख़ हो गया। एसडीएम ने अवैध तरीके से की जा रही गैस रिफिल की दुकान पर ताला लगवाकर नोटिस चस्पा कराया है।