बक्सर: बक्सर में रेड रन-2026 का सफल आयोजन, मैराथन में दौड़कर छात्र-छात्राओं ने,एड्स जागरूकता का दिया संदेश
Buxar, Buxar | Jul 3, 2026 बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी, पटना और NACO, नई दिल्ली के सहयोग से शुक्रवार को बक्सर में जिला स्तरीय रेड रन-2026 के तहत 5 किमी मैराथन का आयोजन किया गया। उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स व अन्य वायरल रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना था। दौड़ सोमेश्वर स्थान से शुरू होकर किला मैदान पर समाप्त हुई। इसमें एम.वी. कॉलेज बक्सर अन्य कॉलेज शामिल था।